Business

Hyundai की गाड़ियां होंगी मंहगी, अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी कारों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. नई कीमतें अप्रैल 2025 से लागू होंगी. कंपनी ने इनपुट कॉस्ट, कमोडिटी प्राइसेज़ और ऑपरेशनल खर्चों में वृद्धि को इसकी वजह बताया है.

किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?

Hyundai के कई लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतें बढ़ेंगी

Grand i10 Nios

i20

Aura

Verna

Exter

Venue

Creta (ICE और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन)

Alcazar

Tucson

Ioniq 5

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

Hyundai के COO तरुण गर्ग ने कहा, “हम बढ़ती लागत को ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव डालते हुए संभालने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन ऑपरेशनल खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण अब कीमतों में थोड़ा इज़ाफा जरूरी हो गया है.”