Jobs

AIIMS बिलासपुर में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आप 3 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स-II के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा- 18 से 30 साल, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा- 18 से 28 साल है.

योग्यता

प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स-II  उम्मीदवारों को साइंस में 12वीं पास होने के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (एमएलटी/डीएमएलटी) होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या 3 वर्षीय जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) कोर्स किया हुआ होना चाहिए.

डेटा एंट्री ऑपरेटर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से DOEACC ‘A’ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही सरकारी, ऑटोनॉमस, पीएसयू या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संगठन में 2 साल का अनुभव होना चाहिए.

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. चयन समिति द्वारा तय तिथि और स्थान की सूचना ईमेल के माध्यम से उम्मीदवारों को भेजी जाएगी और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा.