हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

हिमाचल में अब मौसम करवट लेने वाला है। हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतम पारे ने बीते दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सात नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, आठ नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।

कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी में सोमवार को नवंबर का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। धर्मशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा था। कांगड़ा में पारा 29.3 डिग्री रहा, इससे पहले यहां नवंबर 2020 में पारा 28.4 रहा था।

error: Content is protected !!