National

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लगातार दो भूकंप के झटके, लोग सड़कों पर उतरे

मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घरों में सो रहे लोग अचानक जाग गए और सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, ये झटके 4.9 और 4.8 तीव्रता के थे, जो कि बारामूला में महसूस किए गए।

पिछले दो सालों में बारामूला में आए भूकंप

  1. जून 2024: बारामूला में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
  2. 12 जुलाई 2024: इस दिन बारामूला में दो भूकंप आए। पहला भूकंप 4.2 तीव्रता का था, जो 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। दूसरा भूकंप 3.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र बारामूला था।

भूकंप से बचाव के उपाय:

  1. सुरक्षित स्थान पर जाएं: दरवाजे, मेज के नीचे या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लें।
  2. सावधानी बरतें: खुले मैदान में जाएं, जहां कोई पेड़, बिजली के तार, या इमारतें न हों।
  3. इमारत के कोनों में रहें: अगर बाहर न निकल सकें तो कमरे के कोने में खड़े हो जाएं।