Lifestyle

भारत के 10 सबसे ठंडे शहर, जहाँ सर्दी का कहर सबसे ज्यादा महसूस होता है

देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, और कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। कुछ शहर ऐसे हैं, जहां पारा जीरो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है, जिससे आम जीवन प्रभावित होता है। इन शहरों को भारत के सबसे ठंडे इलाकों में गिना जाता है।

हिमाचल प्रदेश का मनाली सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है, रात का तापमान जीरो के आसपास पहुंच जाता है, फिर भी पर्यटक यहाँ बर्फ देखने आते हैं। कश्मीर का कुलगाम और सोपोर बेहद ठंडे इलाक़े हैं, जहां लोग घर से बाहर निकलने से बचते हैं। श्रीनगर में सर्दी इतनी तेज होती है कि डल झील तक जम जाती है और पूरे शहर में बर्फ नजर आती है। बारामूला और ख्वाजा बाग में पाइपों का पानी जम जाता है और जनजीवन प्रभावित होता है।

गंगटोक में सुबह हल्की ठंड रहती है, लेकिन शाम तक तापमान तेजी से गिर जाता है। धर्मशाला और दार्जिलिंग में ठंडी हवाएं और कभी-कभार बर्फबारी होती है, जिससे ठंड और बढ़ जाती है। बांदीपुरा में वुलर झील की वजह से सर्दी और तेज महसूस होती है। इन शहरों में सर्दियों का असर इतना गहरा होता है कि रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।