दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर एक अज्ञात महिला ने स्याही फेंक दी। घटना उस वक्त हुई, जब वह अपने समर्थकों और छात्रों को संबोधित कर रहे थे। स्याही उनके चेहरे और कपड़ों पर जा गिरी।
यह घटना NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच हुई। इससे पहले सोनम वांगचुक को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था। स्याही फेंके जाने की घटना के बाद प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


