NewsFlix Bharat, हिमाचल। बिलासपुर सदर से विधायक त्रिलोक जमवाल ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अन्य चुनावी गारंटियों की तरह ओपीएस देना तो दूर, आर्थिक संकट का रोना रोकर यह सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन और पेंशन तक नहीं दे रही है. बोर्डों-निगमों के कर्मचारियों को तो 4-4 माह से वेतन नहीं मिल पाया है. प्रदेश में आर्थिक संकट के लिए सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है. एक ओर मित्रों का वेतन 30 हजार से बढ़ाकर सीधे 1.30 लाख रुपये किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है.
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा लगाने वाली कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन के कारण चारों ओर अव्यवस्था का बोलबाला है. जनहित के कार्यों के लिए शुरू से ही आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली ‘सुख’ की इस सरकार से प्रदेश की जनता को केवल दुख ही मिल रहे हैं. पहले भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए 1000 से अधिक संस्थान बंद कर दिए. उसके बाद कई जनहितैषी योजनाएं बंद करने के साथ ही सैकड़ों स्कूल बंद करके नौनिहालों का भविष्य भी अंधकारमय बना दिया गया.
Related News
किशाऊ परियोजना पर पंजाब की आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
September 22, 2026
किशाऊ डैम पर 6 राज्यों की बैठक, लागत और पानी के बंटवारे पर बनी सहमति
September 15, 2026


