Sports

IPL 2025 : जयपुर में आज राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की जंग, मुंबई से मुकाबला

आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मैच वीरवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स इस बार मुंबई से करो या मरो का मुकाबला खेलेगी।

वहीं, अगर एमआई जीतती है, तो वह सीजन की लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए आरसीबी को पछाडक़र टेबल टॉपर बन जाएगी। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 30 बार हुआ है। इसमें से एमआई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, राजस्थान की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं .