Technology

अब 2 घंटे बाद बंद होगा Instagram-Facebook! बच्चों के लिए Meta ला रहा नए सुरक्षा फीचर्स

सोशल मीडिया पर बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए Meta ने Instagram और Facebook पर नाबालिग यूजर्स के लिए कई नए सुरक्षा फीचर्स पेश करने की तैयारी की है। कंपनी का फोकस बच्चों को लगातार स्क्रॉलिंग से दूर रखने और माता-पिता को बेहतर नियंत्रण देने पर है।

नए नियमों के तहत बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोजाना 2 घंटे की सीमा लागू करने की तैयारी है। इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram और Facebook पर Feed, Stories, Reels और Explore जैसे फीचर्स अपने आप ब्लॉक रहेंगे। इस दौरान जरूरी सुरक्षा नोटिफिकेशन और Direct Messages जारी रह सकते हैं।

स्क्रीन टाइम कम करने के लिए ऐप लगातार रिमाइंडर भी देगा। 15 मिनट तक लगातार ब्राउजिंग के बाद पहला अलर्ट मिलेगा, जबकि 60 और 90 मिनट का इस्तेमाल पूरा होने पर अतिरिक्त चेतावनी दिखाई जाएगी। यूजर्स को वीडियो ऑटोप्ले बंद करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे अगला वीडियो अपने आप प्ले नहीं होगा।

Meta नाबालिग अकाउंट्स पर लाइक्स और रिएक्शन की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपाने की भी तैयारी कर रहा है। कंपनी AI तकनीक के जरिए 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट की पहचान कर उन्हें हटाने की दिशा में भी काम कर रही है। 13 से 17 वर्ष के यूजर्स के लिए अलग सुरक्षित अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।