Himachal

कांग्रेस संगठन के गठन में देरी से हो रहा पार्टी को नुकसान: कुलदीप राठौर

प्रतिभा सिंह के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने भी हिमाचल प्रदेश में शीघ्र कांग्रेस पार्टी संगठन के गठन की बात कही है। कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को संगठन ना न होने की वजह से नुकसान झेलना पड़ रहा है और आने वाले समय में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं ऐसे में इन चुनावों पर भी इसका असर पड़ सकता है, इसलिए कांग्रेस हाईकमान को शीघ्र प्रदेश कार्यकारणी का गठन करना चाहिए। कौन पार्टी अध्यक्ष बनेगा यह फैसला हाई कमान करता है। सभी ने इसको लेकर पार्टी हाई कमान को अपनी राय भी दी है।

वहीं, कुलदीप सिंह राठौर ने भी राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में मतदाता सूची में धांधली के आरोपों पर अपनी सहमति ज़ाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है। साथ ही बिहार चुनाव में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

वहीं राठौर ने कहा जिस तरह अमेरिका ने भारत पर टैरिफ वॉर शुरू की है उसी तरह देश के प्रधानमंत्री को भी 50 फ़ीसदी के बजाए 100 फीसदी आयात शुल्क लगाना चाहिए। अमेरिका विकासशील देश के ऊपर इस तरह से दबाव नहीं बना सकता है। यह देश का आंतरिक मामला होता है कि वह किस देश के साथ कैसा व्यापार करना चाहता है। भारत को अपनी विदेश नीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।