Bilaspur Himachal

बिलासपुर: आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, लगे मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बिलासपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान माहौल ऐसा गरमा गया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे तक लगा दिए। घटना से कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बता दें कि  गुटबाजी को लेकर पहले से ही अंदरूनी खींचतान चल रही थी, जो इस मौके पर खुलकर सामने आ गई। मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की और कहा कि पार्टी ऐसे अनुशासनहीन व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।