National

AI पांच सालों में खत्म कर देगा ये 8 नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आज हम बात करेंगे एक ऐसी रिपोर्ट के बारे में जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले पाँच सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की वजह से कई नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन UNCTAD ने अप्रैल 2025 में एक रिपोर्ट में बताया कि दुनिया भर में करीब 40 प्रतिशत नौकरियां AI से प्रभावित हो सकती हैं. इनमें से कुछ नौकरियां पूरी तरह खत्म हो सकती हैं, जबकि कुछ का स्वरूप बदल जाएगा. आइए जानते हैं उन 8 नौकरियों के बारे में जिन्हें AI आने वाले समय में प्रभावित कर सकता है.

एआई से प्रभावित होने वाली नौकरियों में ह्यूमन रिसोर्स, ड्राइवर और डिलीवरी वर्कर्स, IT और कोडिंग जॉब्स, साइबर सुरक्षा और हमले, सेल्स और कस्टमर सर्विस, रिटेल और रेस्टोरेंट वर्कर्स, ऑफिस कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और सोशल मीडिया शामिल है. AI तकनीक इन क्षेत्रों में इंसानी काम को ऑटोमेट कर रही है, जिससे कंपनियाँ कम लागत में ज्यादा उत्पादन कर पा रही हैं. लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि एआई नए अवसर भी पैदा करेगा.