Delhi National

DUSU चुनाव: 17वें राउंड के बाद अध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP आगे, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव में निर्दलीयों की बढ़त

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है। 17वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 20,151 वोटों के साथ NSUI के विजय मीना (19,651) से आगे हैं। सचिव पद पर भी ABVP की रिया छावड़ी 17,279 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 26,341 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय विशेष यादव को 13,346 वोट मिले हैं और वे मामूली अंतर से आगे हैं।

शुक्रवार को 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 1,000 पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा रखी है। चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा से जुड़े मामलों में 140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।