Entertainment

अयोध्या से शुरू हुई अनुपम खेर की नई फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग अयोध्या से शुरू कर दी है। शूटिंग के पहले दिन उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और फिल्म की सफलता के साथ देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अनुपम खेर ने मंदिर परिसर से एक वीडियो और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के साथ “जय श्री राम” के उद्घोष के बीच अपने नए सफर की शुरुआत की जानकारी दी।

फिल्म ‘श्री रामभूमि’ का आधिकारिक ऐलान इसी वर्ष 28 मई को किया गया था। यह फिल्म Zee Studios के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, फिल्म एक भावनात्मक और रहस्यों से भरपूर कहानी पर आधारित होगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।