अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ गई है। लखनऊ मंडल के आयुक्त और SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ यह रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह को सौंपी है।
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में मामले में FIR दर्ज करने और राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही यह सुझाव भी दिया गया है कि मंदिर प्रशासन के बेहतर संचालन के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी को CEO के रूप में नियुक्त किया जाए।
सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक रिपोर्ट है और जांच अभी जारी है। SIT इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है, जिसमें चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ भी शामिल है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।









