Politics Punjab

ईडी के समक्ष पेश हुए आप विधायक रमन अरोड़ा और पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों, पूछताछ जारी

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के तहत दो प्रमुख राजनीतिक नेता आज जालंधर स्थित कार्यालय में पेश हुए। इनमें आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा और कांग्रेस के पूर्व विधायक फरीदकोट के किक्की ढिल्लों शामिल हैं।

रमन अरोड़ा सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे पहले भी 2 जून को उनसे लगभग 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच चल रही है। इस मामले में उन्हें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब ईडी इस प्रकरण में धन शोधन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता किक्की ढिल्लों भी पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए। उन पर भी अपने विधायक कार्यकाल के दौरान ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है। इस पूरे मामले में पंजाब विजिलेंस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है, जबकि अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच को आगे बढ़ा रही है।