Madhya Pradesh National

MP: भोजशाला में 721 साल बाद शुक्रवार को महाआरती, लंबे समय से प्रतिबंधित था हिंदू प्रवेश

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर में शुक्रवार को अखंड पूजा और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। अदालत के फैसले के बाद यह पहला मौका है जब शुक्रवार को परिसर में धार्मिक गतिविधियां हो रही हैं। इस अवसर को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचने लगे हैं। परिसर में लगा वह पुराना बोर्ड भी हटा दिया गया है, जिस पर लिखा था कि शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। बताया जा रहा है कि करीब 721 वर्षों बाद पहली बार शुक्रवार को हिंदू श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

गर्भगृह में मां सरस्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ महाआरती और पूजा की तैयारी की गई है। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया है और धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं, जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।