अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस दौरे से आराम दिया गया है। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
टेस्ट टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। स्पिनर मानव सुथार और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं। इसके अलावा हर्ष दुबे को भी टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बड़ी बात यह है कि अब ऋषभ पंत टेस्ट टीम के उपकप्तान नहीं होंगे। उनकी जगह यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है।
वनडे टीम में भी नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। हालांकि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर अभी संशय बना हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया है।
अफ़गानिस्तान के एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.
अफ़गानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, एनकेआर, डब्ल्यू सुंदर, के यादव, पी कृष्णा, पी यादव, जी बराड़, हर्ष दुबे









