Delhi

यमुना में Cruise सेवा शुरू करेगी दिल्ली सरकार, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द ही यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। अगले महीने शुरू होने वाली इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए जाने की संभावना है। यह 40 सीटों वाला आधुनिक क्रूज मुंबई में तैयार किया गया है और अब पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार है। इस क्रूज में यात्रियों के लिए संगीत, मनोरंजन और भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे एक घंटे की राउंड ट्रिप के दौरान अनोखा अनुभव मिलेगा।

यह परियोजना नदी पुनरुद्धार और रिवरफ्रंट विकास योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यमुना को मनोरंजन और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। सरकार क्रूज टर्मिनल पर जल क्रीड़ा और अन्य गतिविधियां शुरू करने की भी योजना बना रही है। इस पहल का लक्ष्य दिल्लीवासियों को शहर के भीतर ही गोवा जैसे पर्यटन अनुभव प्रदान करना है, वह भी किफायती दरों पर, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।