Entertainment

विक्रम भट्ट की Haunted – 3D की वापसी: तीन बार टलने के बाद 12 जून 2026 को रिलीज, डरावना मोशन पोस्टर जारी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की अपकमिंग हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। लंबे समय से टल रही इस फिल्म को अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। तीन बार पोस्टपोन होने के बाद रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी जारी किया है, जिसे लेकर दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। करीब 18 साल पहले आई 1920 के बाद विक्रम भट्ट और आनंद पंडित एक बार फिर हॉरर जॉनर में साथ आए हैं।

शुरुआत में फिल्म का नाम ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ रखा गया था, लेकिन अब इसे ‘हॉन्टेड 3डी: ईकोज ऑफ द पास्ट’ कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ मोशन पोस्टर बेहद डरावना और रहस्यमयी है, जिसमें क्रिस्टल बॉल से शुरू होकर कई खौफनाक दृश्यों की झलक दिखाई गई है, हालांकि कहानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा गया है। फिल्म की स्टारकास्ट में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं।

फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है, जबकि इसका निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने किया है। यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के बैनर तले दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मोशन पोस्टर ने जहां सस्पेंस और डर का माहौल बनाया है, वहीं दर्शक अब फिल्म की कहानी और उसके डरावने अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।