ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने बच्चों के लिए Playground ऐप लॉन्च किया है, जो पूरा सुरक्षित और ऐड-फ्री है। यह ऐप खासतौर पर 8 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें कोई इन-ऐप परचेज या अतिरिक्त फीस नहीं है। Netflix Playground में बच्चे अपने पसंदीदा शोज और किरदारों जैसे Peppa Pig, Sesame Street और Dr. Seuss पर आधारित पजल्स, मेमोरी गेम्स, कलरिंग और क्रिएटिव एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं। यह ऐप ऑफलाइन भी काम करता है, जिससे बच्चे यात्रा या कमजोर नेटवर्क में भी गेम खेल सकते हैं।
यूजर्स इसे Apple App Store या Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने Netflix अकाउंट से लॉगिन करके गेम्स खेल सकते हैं। माता-पिता के लिए बेसिक कंट्रोल्स भी दिए गए हैं, जिससे वे गेम्स की स्टोरेज मैनेजमेंट और कंटेंट मॉनिटरिंग कर सकते हैं। Netflix का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित, मजेदार और सीखने योग्य गेमिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिससे उनका स्क्रीन टाइम भी उपयोगी बन सके।









