Entertainment

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, Humour और डर का शानदार मिश्रण

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दर्शकों को डर, ह्यूमर और कई ट्विस्ट-टर्न्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन के साथ पुराने अंदाज में लौटे हैं। उनके साथ वामिका गब्बी की फ्रेश केमिस्ट्री, और राजपाल यादव-प्रशांत रावल का कॉमिक तड़का ट्रेलर का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। ट्रेलर में एक रहस्यमयी “वधुसुर” से जुड़ी कहानी भी पेश की गई है, जो हॉरर एंगल को और रोमांचक बनाती है।

‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी (स्व.), वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की रिलीज की शुरुआत पहले 10 अप्रैल तय थी, लेकिन अब इसे 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शो के साथ सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि शाम ढलेगा और दरवाजा खुलेगा, जहां सभी को हॉरर और मज़ेदार अनुभव का डबल डोज मिलेगा।