Sports

IPL 2026 के बीच ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल रूम में मिला शव

IPL 2026 के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां Indian Premier League से जुड़े ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर Ian Williams Langford का शव मुंबई के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। यह घटना 29 मार्च को Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच मैच के बाद सामने आई। इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मैच के बाद अपने होटल के कमरे में लौटे थे। अगले दिन सुबह जब होटल स्टाफ ने संपर्क करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो मास्टर चाबी से कमरा खोला गया। अंदर उनका शव फर्श पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस मामले में मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई जिस मैच के बाद यह घटना सामने आई, उसमें मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया था। हालांकि, इस दुखद घटना ने IPL के माहौल को झटका दे दिया है। यह मामला अब जांच के दायरे में है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।