Entertainment

दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की मां स्वर्णलता का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां स्वर्णलता का 29 मार्च, रविवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम बेंगलुरु में किया जाएगा। स्वर्णलता लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके बेटे प्रकाश राज ने पहले बताया था कि उन्हें ब्रेन सिस्ट जैसी गंभीर समस्या थी, जिसके लिए कई बार सर्जरी भी हुई थी।

स्वर्णलता का जन्म कर्नाटक में हुआ था और वे एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं।। उन्होंने नर्स के रूप में भी काम किया, स्वर्णलता के तीन बच्चे हैं, जिसमें प्रकाश राज सबसे बड़े हैं। प्रकाश राज की मां के निधन की खबर के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने ट्वीट कर लिखा कि वे इस दुखद घड़ी में प्रकाश राज और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।