टीवी दुनिया के मेगा रियलिटी शो ‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को हुआ, जिसमें शिव ठाकरे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ट्रॉफी और 50 लाख रुपए अपने नाम किए। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्टर फैजू (फैसल शेख), कृष्णा श्रॉफ, इमॉर्टल काका और रजत दलाल जैसे टॉप कंटेस्टेंट्स से था, लेकिन स्मार्ट रणनीति और शांत दिमाग के साथ शिव ने सभी बड़े नामों को पीछे छोड़कर शो का पहला विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
जीत के अगले दिन शिव ठाकरे सबसे पहले भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और अपनी जीत के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने फैंस को प्रसाद भी बांटा और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। यह शिव ठाकरे की दूसरी बड़ी रियलिटी शो जीत है। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस मराठी 2 जीता था और बिग बॉस 16 में फर्स्ट रनर अप भी रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जीत को पूरी तरह से डिजर्व्ड बताया और उन्हें बधाई संदेश भेजे।









