Sports

IPL 2026: जानिए आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान का नाम

आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है और देश-विदेश के बड़े क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मौके पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने अपने विचार साझा किए कि कौन सा खिलाड़ी या कप्तान इस सीजन धमाल मचाएगा।

इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइक वॉन ने आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तान के बारे में अपने विचार साझा किए। क्रिकबज के शो के दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का सबसे सफल और प्रभावशाली कप्तान बताया। माइक वॉन के अनुसार, धोनी ने न केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाया, बल्कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट को भी फाइनल तक पहुंचाया।

एमएस धोनी ने 2008 से CSK की कप्तानी संभाली और अब तक कुल 235 मैचों में 136 जीत दर्ज की हैं। उनके करियर में 278 आईपीएल मैच, 5439 रन, 24 अर्धशतक, 375 चौके और 268 छक्के शामिल हैं। विकेट के पीछे भी धोनी ने 158 कैच पकड़े, 47 स्टंपिंग और 25 रन आउट किए। 44 साल की उम्र में भी वह आईपीएल खेल रहे हैं और 2026 सीजन में अपने आंकड़ों को और बढ़ाने का मौका पाएंगे। धोनी की कप्तानी और क्रिकेट के प्रति जूनून उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बनाता है।