Entertainment

धुरंधर 2 को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट, रिलीज़ से पहले ही मचा धूम

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में आइरिश फिल्म क्लासिफिकेशन ऑफिस ने फिल्म को 18+ रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए है।

फिल्म में धमाकेदार एक्शन, खून-खराबा और मारकाट के दृश्य देखने को मिलेंगे। सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इसमें ब्रूटल एक्शन सीक्वेंस, स्ट्रॉन्ग वायलेंस, अश्लील भाषा और हल्की न्यूडिटी शामिल है। यह वहीं ट्रैक है जो पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में भी देखने को मिला था।

धुरंधर 2 का रनटाइम भी चर्चा में है। फिल्म लगभग 235 मिनट यानी 3 घंटे 55 मिनट लंबी होगी, जो पहले पार्ट से करीब 30 मिनट ज्यादा है। इस लंबाई के साथ यह मल्टीस्टारर अपने दर्शकों को एक लंबा और थ्रिलिंग अनुभव देने की तैयारी में है।

फिल्म के एडवांस बुकिंग ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 28 करोड़ से अधिक का बिज़नेस कर लिया है। यह साफ संकेत है कि धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन सकती है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जन जैसे सितारे भी हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म, अपने जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 की रिलीज़ से पहले ही यह स्पष्ट हो गया है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनने वाली है।