Sports

IPL 2026 से पहले CSK कानूनी पचड़े में, सन टीवी ने दर्ज किया कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है। सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने CSK पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मद्रास हाई कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि CSK के जर्सी लॉन्च वीडियो में एमएस धोनी की एंट्री के दौरान रजनीकांत की फिल्मों के गाने, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया, जो अवैध है।

1 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए जाने के बाद सन टीवी ने CSK को ईमेल कर चेतावनी दी। वीडियो को तुरंत हटा लिया गया, लेकिन कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर CSK से भविष्य में ऐसे सामग्री के इस्तेमाल पर रोक और वित्तीय कमाई का विवरण मांगा गया है। इस विवाद ने IPL 2026 की तैयारियों के बीच CSK को कानूनी चुनौतियों में डाल दिया है। वहीं, टीम ने अपने खिलाड़ियों के साथ तैयारी जारी रखी है, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, संजू सैमसन और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।