Technology

1 मार्च से सख्त होगा SIM-Binding नियम, WhatsApp-टेलीग्राम यूजर्स को रखना होगा एक्टिव सिम

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि SIM-Binding नियम में कोई राहत नहीं दी जाएगी और 1 मार्च 2026 से यह पूरी तरह लागू होगा। यह नियम WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य होगा। इसके तहत जिस मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाया गया है, वही सिम कार्ड फोन में सक्रिय रहना जरूरी होगा।

अब तक यूजर्स केवल 6 अंकों के OTP से एक बार लॉगिन कर लेते थे और बाद में सिम की लगातार जांच नहीं होती थी। नए नियम के बाद ऐप्स समय-समय पर यह सत्यापित करेंगे कि संबंधित सिम डिवाइस में मौजूद और एक्टिव है। सिम हटाने, बंद होने या दूसरे फोन में डालने पर सेवा अस्थायी रूप से बंद हो सकती है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस ने कंपनियों को 90 दिन का समय दिया है। वेब और डेस्कटॉप लॉगिन पर छह घंटे का ऑटो लॉगआउट भी लागू होगा। सरकार का कहना है कि इससे फर्जी अकाउंट, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगेगा।