Sports

भारत बना चैंपियन: Women’s Asia Cup Rising Stars फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से हराया

बैंकॉक में खेले गए Women’s Asia Cup Rising Stars के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में India Women A Cricket Team ने बांग्लादेश Women A Cricket Team को 46 रन से हराया। भारतीय टीम की कप्तान राधा यादव की अगुवाई में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बनाए। शुरुआत में भारत के चार प्रमुख बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद तेजल हसबनिस और राधा यादव के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने पारी को संभाला। तेजल हसबनिस ने 34 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जबकि राधा यादव ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 135 रन के लक्ष्य के सामने संघर्ष करती नजर आई और 88 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में प्रेमा रावत सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत लिया।