भारत का मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। OTT प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती पहुंच, क्षेत्रीय कंटेंट का विस्तार, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और बढ़ते निवेश के बीच ‘कॉन्टेंट इंडिया 2026’ ने अपने तीन दिवसीय आयोजन की घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम 16 से 18 मार्च 2026 तक मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित होगा।
डिश टीवी और C21 Media की साझेदारी में आयोजित इस बिजनेस फोरम में कंटेंट इंडस्ट्री से जुड़े शीर्ष निर्णयकर्ता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में ब्रॉडकास्टर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स, फिल्म स्टूडियो, प्रोडक्शन हाउस, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, टेक्नोलॉजी कंपनियां, टैलेंट एजेंसियां और निवेश फर्मों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कन्फर्म्ड और आमंत्रित वक्ताओं में:
- केविन वाज़ (जियोस्टार)
- अर्जुन नोहवार (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी)
- मुकुंद गलगली (ज़ी एंटरटेनमेंट)
- आशीष सहगल (टाइम्स नेटवर्क)
- शिलांगी मुखर्जी (प्राइम वीडियो)
- नितिन बर्मन (बालाजी टेलीफिल्म्स)
- दीपक धर (बनिजय एशिया)
- अराधना भोला (फ्रेमैंटल)
- दीपक सेगल (अप्लॉज एंटरटेनमेंट)
- फियोना कैंपबेल (बीबीसी कंटेंट)
- फ्रैंक स्पॉटनिट्ज़ (बिग लाइट प्रोडक्शंस)
- स्टीव मैथ्यूज (बनिजय एंटरटेनमेंट) और
- कल्पना मालवीया (रेयरिफाइड स्टूडियोज) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
डिश टीवी इंडिया के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल ने कहा कि ‘कॉन्टेंट इंडिया’ का उद्देश्य इंडस्ट्री के निर्णयकर्ताओं को एक प्रभावी मंच पर लाना है, जहां सार्थक संवाद और दीर्घकालिक साझेदारियां विकसित की जा सकें। उन्होंने बताया कि 2026 का विस्तारित तीन दिवसीय संस्करण भारत के उभरते कंटेंट इकोसिस्टम को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में अहम कदम होगा।
कार्यक्रम के लिए भारतीय प्रतिनिधि पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, ब्रांड्स और कंपनियों के लिए प्रदर्शनी और स्पॉन्सरशिप के अवसर भी उपलब्ध हैं। ‘कॉन्टेंट इंडिया 2026’ को भारत के तेजी से बढ़ते कंटेंट बाजार और उसके वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।









