Maharashtra World

मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी: 2 किलो सोना और 36 करोड़ के हीरे जड़े

मुंबई के फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने दुनिया की सबसे महंगी साड़ी बनाई है, जिसकी कीमत 39 करोड़ रुपये है। यह साड़ी माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी जयंती पर समर्पित की गई है। साड़ी को तैयार करने में 3 महीने लगे और इसमें 2 किलो शुद्ध सोने का इस्तेमाल हुआ। खास बात यह है कि साड़ी पर माता रमाबाई का चित्र बनाया गया है, और चित्र की बिंदी में 100 ग्राम सोने के बिस्किट और 36 करोड़ रुपये के हीरे जड़े गए हैं। हीरे अलग-अलग प्रकार के हैं, जिनमें रुद्र, प्रजापति, 11 वासु, अश्विन और आदित्य शामिल हैं।

डिजाइनर रोहित पिसाल के अनुसार, यह साड़ी माता रमाबाई के संघर्ष और उनके समाज के लिए योगदान का प्रतीक है। साड़ी की नीलामी दुबई में की जाएगी और इससे मिलने वाली राशि सामाजिक कार्यों, अस्पताल और स्कूलों के निर्माण में खर्च होगी। रोहित का कहना है कि पहले साड़ी भारत में प्रदर्शित की जाएगी और बाद में इसे लंदन के बकिंघम पैलेस म्यूजियम में रखा जाएगा।