National World

पीएम मोदी ने मलेशियाई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात कर भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे का समापन करते हुए मलेशियाई बिजनेस लीडर्स से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत में व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए बातचीत की और मलेशियाई कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीनीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, एआई और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में अवसर एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने पेट्रोनास, बरजया कॉर्पोरेशन, खजाना नेशनल और फिसन इलेक्ट्रॉनिक्स के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में ईज-ऑफ-डूइंग-बिजनेस बढ़ाने और स्थिर, कुशल और पूर्वानुमानित बिजनेस माहौल बनाने के लिए किए गए सुधारों की जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने 10वें इंडिया-मलेशिया सीईओ फोरम की सफलता की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि इसके माध्यम से दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंध और मजबूत होंगे।

साथ ही, पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ सहयोग बढ़ाने, क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म का मुकाबला करने और आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए संयुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई।