Technology

Apple ने भारत में लॉन्च किया नया सेकंड-जेनरेशन AirTag, बढ़ी लोकेशन रेंज और तेज स्पीकर

Apple ने भारत में अपने लोकप्रिय ट्रैकिंग डिवाइस AirTag का सेकंड-जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह नया AirTag पांच साल बाद आया है और इसमें कई हार्डवेयर अपग्रेड किए गए हैं। इसमें नया Ultra Wideband (UWB) चिप, तेज आवाज वाला स्पीकर और बेहतर Precision Finding रेंज शामिल है। डिजाइन और साइज पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है, ताकि यूजर्स को कोई परेशानी न हो। भारत में नए AirTag की कीमत 3,790 रुपये है, जबकि चार AirTag का पैक 12,900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसे Apple की वेबसाइट और Apple Store ऐप से खरीदा जा सकता है। कंपनी फ्री एन्ग्रेविंग भी दे रही है, जिससे यूजर्स अपना नाम या इमोजी खुदवा सकते हैं।

नए UWB चिप से Precision Finding रेंज लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे खोए हुए सामान को दूर से और सटीक ढूंढा जा सकेगा। Bluetooth रेंज भी बेहतर हुई है, जिससे Find My नेटवर्क और भरोसेमंद बन गया। नया स्पीकर पुराने मॉडल की तुलना में करीब 50 प्रतिशत तेज है। AirTag CR2032 कॉइन सेल बैटरी पर चलता है, IP67 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है और iOS 26 या iPadOS 26 वाले डिवाइस के साथ काम करता है। लोकेशन डेटा पूरी तरह प्राइवेट रहता है।