राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RIICO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in या निर्धारित IBPS पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 तय की गई है।
भर्ती में कंपनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक, प्रारूपकार और कनिष्ठ सहायक जैसे पद शामिल हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10+2 से लेकर आर्किटेक्चर, लॉ, बीकॉम, बीई, बीटेक, एमएससी या संबंधित डिग्री/डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 7 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क पद और वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले नए पंजीकरण करना होगा, फिर आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।









