Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेबांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की टीम लेगी उनकी जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम हिस्सा लेगी। बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इसकी घोषणा 22 जनवरी 2026 को बांग्लादेश सरकार ने की। दरअसल, बांग्लादेश टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग कर रही थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप से बाहर होने का निर्णय लिया।

अब स्कॉटलैंड टीम ग्रुप-सी में बांग्लादेश की जगह शामिल होगी। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है, इसलिए उसके मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुप में बांटा गया है।

स्कॉटलैंड का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 7 फरवरी 2026: स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • 9 फरवरी 2026: स्कॉटलैंड बनाम इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • 14 फरवरी 2026: स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • 17 फरवरी 2026: स्कॉटलैंड बनाम नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

स्कॉटलैंड की टीम अब बांग्लादेश की जगह खेलने के लिए तैयार है और उनके ये मैच वही होंगे जो पहले बांग्लादेश खेलता।