ईरान में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा और सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी शुरू कर दी है। देर रात पहला जत्था विशेष विमान से तेहरान से दिल्ली पहुंचा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमरोहा, संभल और बिजनौर से परिजन अपनों को लेने पहुंचे।
ईरान से लौटे यात्रियों ने बताया कि वहां बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं, आगजनी की घटनाएं सामने आई है। इंटरनेट और आईएसडी कॉल सेवाएं भी बंद रहीं। कुछ यात्रियों ने माहौल को दहशतभरा बताया, जबकि कुछ का कहना है कि हालात उतने खराब नहीं जितने मीडिया में दिखाए जा रहे हैं। सभी यात्रियों ने सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार और भारतीय दूतावास का आभार जताया है। सरकार ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी निकासी अभियान जारी रहेगा।









