Himachal Mandi

हिमाचल: सरकाघाट में HRTC बस हादसा, चालक-परिचालक समेत 7 घायल

हिमाचल के मंड़ी जिल़े के सरकाघाट से गोभड़ता जा रही एचआरटीसी बस शनिवार को समसौह पंचायत के गांव हवाणी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक और परिचालक सहित कुल सात यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता पवन ठाकुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिवहन निगम से बसों की नियमित जांच और जर्जर बसों को सड़कों से हटाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मौके पर एसडीएम राजेंद्र गौतम, तहसीलदार मनीष कुमार और जिला परिषद सदस्य मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।