National

आगामी केंद्रीय बजट में दिखेगी निरंतरताऔर हाई-टेक निवेश: विशेषज्ञ

आगामी केंद्रीय बजट को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार अपनी मौजूदा आर्थिक दिशा को ही आगे बढ़ाएगी। ओआरएफ अमेरिका के वरिष्ठ शोधकर्ता अनित मुखर्जी के अनुसार, आने वाले बजट में किसी बड़े नीतिगत बदलाव की बजाय निरंतरता देखने को मिलेगी, जिसमें राजकोषीय मजबूती, मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता और हाई-टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश पर खास जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में हालिया कटौती के बावजूद सरकार की आय स्थिर बनी रह सकती है और देश का बाहरी व्यापार क्षेत्र फिलहाल संतुलित स्थिति में है।

मुखर्जी के मुताबिक, अगर भारत पारंपरिक व्यापार साझेदारों से आगे बढ़कर नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाता है, तो चालू खाते की स्थिति और मजबूत हो सकती है। मुखर्जी ने उभरते क्षेत्रों में निरंतर सार्वजनिक निवेश की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को और मजबूत करने की आवश्यकता है।