एलन मस्क की कंपनी X का चर्चित AI चैटबॉट Grok अब विवादों में फंस गया है। इंडोनेशिया और मलेशिया ने इसे अस्थायी रूप से बैन कर दिया है। दोनों देशों का आरोप है कि Grok AI का इस्तेमाल बिना अनुमति अश्लील और फर्जी डीपफेक तस्वीरें बनाने में किया जा रहा था। मलेशिया की MCMC ने कहा कि Grok का गलत इस्तेमाल पोर्नोग्राफिक और अश्लील कंटेंट बनाने के लिए हो रहा था, जिससे लोगों की गरिमा और सुरक्षा को खतरा है।
वहीं, इंडोनेशिया की संचार और डिजिटल मंत्री मेउत्या हफीद ने इसे मानवाधिकार और डिजिटल सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया और X से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा। दोनों देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि AI की आज़ादी अब बिना नियमों के नहीं चलेगी। भारत और यूरोपीय यूनियन भी पहले ही इस पर चिंता जता चुके हैं। अब दुनियाभर की निगाहें X पर हैं कि कंपनी इस दबाव का कैसे जवाब देती है।









