प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने देश की दूध उत्पादन, जेनेरिक दवाओं और वैक्सीन निर्माण में अग्रणी स्थिति का भी उल्लेख किया।
पीएम ने इस अवसर पर राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 16 देशों के 110 से अधिक खरीदार और बड़ी कंपनियों जैसे अडाणी ग्रीन, एस्सार, टॉरेंट पावर और नायरा एनर्जी ने हिस्सा लिया। करीब 1,500 MoUs और 1,800 से अधिक रिवर्स बायर-सेलर मीटिंग्स आयोजित की गईं। पीएम मोदी ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात अब केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि 21वीं सदी के भारत की बदलती तस्वीर है।









