YouTube पर लगातार आने वाले विज्ञापन कभी-कभी वीडियो का मज़ा खराब कर देते हैं। वहीं, YouTube Premium सब्सक्रिप्शन आपको ऐड-फ्री वीडियो और बैकग्राउंड प्ले जैसी सुविधाएं देता है, लेकिन इसके लिए हर महीने पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन अब एक आसान तरीका है, जिससे आप बिना किसी खर्च के इन फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसका नाम है JioSphere ब्राउजर।
JioSphere क्या है?
JioSphere एक वेब ब्राउजर है, जिसे रिलायंस जियो ने खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया है। यह Chrome या अन्य ब्राउजर की तरह काम करता है, लेकिन इसमें कुछ इनबिल्ट फीचर्स हैं, जो YouTube Premium जैसे फायदे मुफ्त में देते हैं। सबसे बड़ी खासियत है इसका AdBlock Plus फीचर। यह फीचर YouTube और अन्य वेबसाइट्स पर आने वाले सभी विज्ञापनों को ब्लॉक कर देता है। इसका मतलब है कि आप बिना किसी ऐड के वीडियो और म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
बैकग्राउंड प्ले भी आसान
JioSphere पर आप बैकग्राउंड प्ले फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी वीडियो या गाना चलते हुए होम स्क्रीन पर जाने या दूसरी ऐप खोलने पर भी ऑडियो लगातार चलता रहेगा। यह सुविधा भी आम तौर पर सिर्फ YouTube Premium में मिलती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- अपने फोन के Play Store से JioSphere ब्राउजर डाउनलोड करें।
- ब्राउजर खोलें और ऊपर दिख रहे हरे ‘AD’ बटन पर टैप कर AdBlock Plus ऑन करें।
- इसके बाद YouTube या YouTube Music वेबसाइट खोलें और बिना विज्ञापन वीडियो देखें।
- बैकग्राउंड प्ले के लिए वीडियो चलते हुए होम स्क्रीन पर चले जाएं।
खास बात: JioSphere इस्तेमाल करने के लिए Jio सिम की जरूरत नहीं है। आप किसी भी नेटवर्क या सिर्फ वाई-फाई के जरिए इसे चला सकते हैं।
अगर आप बिना कोई पैसे खर्च किए YouTube Premium जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो JioSphere एक आसान और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।









