उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। यह सूची 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चली समीक्षा के बाद तैयार हुई। प्रक्रिया में बड़े शहरों में सबसे अधिक वोटर कटे, लखनऊ में 12 लाख से ज्यादा, प्रयागराज में 11.56 लाख और कानपुर में 9 लाख से अधिक नाम हटाए गए। आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख और बरेली में 7.14 लाख मतदाता सूची से गायब हुए।
मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, वाराणसी में 5.73 लाख और नोएडा में 4.47 लाख वोटर कटे। प्रदेशभर में कुल 2.88 करोड़ वोटर अनमैप्ड पाए गए, जिससे 18.7% वोटर कम हुए। गाजियाबाद, लखनऊ और बलरामपुर में सबसे ज्यादा कमी दर्ज हुई।
वोटर अपने नाम की पुष्टि EPIC Number या विवरण आधारित खोज से https://www.eci.gov.in/ वेबसाइट पर कर सकते हैं। साइट पर “Search Your Name in E-Roll” सेक्शन में जिला, नाम और जन्मतिथि भरकर आसानी से नाम जांचा जा सकता है। 6 फरवरी तक मतदाता आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


