World

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक युवक की हत्या, सरकार ने कहा– यह सांप्रदायिक हमला नहीं

बांग्लादेश के राजबारी जिले के पंगसा उपजिला में बुधवार को अल्पसंख्यक युवक अमृत मंडल की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, मंडल कथित रूप से वसूली और अन्य अपराधों में शामिल था और अपने समूह के साथ स्थानीय निवासी से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान स्थानीय लोग नाराज़ होकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मंडल को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस घटना की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि यह कोई सांप्रदायिक हमला नहीं था। सरकार ने कहा कि कुछ लोग मंडल की धार्मिक पहचान को उजागर करके इसे सांप्रदायिक दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मंडल के एक सहयोगी सलीम को गिरफ्तार किया और उसके पास हथियार बरामद किए।

बांग्लादेश में इससे पहले भी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके चलते देश में सुरक्षा और सांप्रदायिक तनाव पर चिंता बढ़ गई है। सरकार ने सभी पक्षों से जिम्मेदाराना और शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।