Lifestyle

50,000 रुपये में एंजॉय करें ये 10 शानदार इंटरनेशनल ट्रिप्स

अगर आप इस हॉलिडे सीज़न में विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं। कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे दी है, जिससे ट्रिप प्लान करना बेहद आसान हो गया है। और अच्छी बात यह है कि कुछ देशों में 50,000 रुपये या उससे कम खर्च में पूरी यात्रा का मज़ा लिया जा सकता है।

भूटान हिमालय के खूबसूरत दृश्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं होती, बस Sustainable Development Fee चुकानी होती है। रोजाना का खर्च लगभग 4,500 रुपये है और आप प्राचीन मठ, पर्वतीय नज़ारे और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। नेपाल भी नज़दीकी और आसान विकल्प है। यहां रोड से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है और रोजाना 1,500 से 3,000 रुपये में यात्रा का पूरा मज़ा लिया जा सकता है।

श्रीलंका अपने शानदार बीच, हिल स्टेशन और लोकल कल्चर के लिए पसंदीदा है। रोजाना 2,000-3,500 रुपये में आप यहां प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक अनुभव दोनों ले सकते हैं। म्यांमार भी कम बजट में अद्भुत अनुभव देता है। ई-वीजा की सुविधा के साथ 2,500-4,000 रुपये में आप वहां की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

थाईलैंड भारतीय ट्रैवलर्स के लिए हमेशा हॉटस्पॉट रहा है। कम कीमत में फ्लाइट टिकट और रोजाना का बजट इसे बजट फ्रेंडली बनाता है। वियतनाम भी अब भारतीयों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। रोजाना लगभग 4,200 रुपये में आप शांत हार्बर और हरे-भरे खेतों का आनंद ले सकते हैं।

कंबोडिया, लाओस, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया भी कम खर्च में अनोखा अनुभव देते हैं। कंबोडिया में ऐतिहासिक स्थल और कंट्रीसाइड की खूबसूरती, लाओस में मेकोंग नदी और प्राकृतिक नज़ारे, कजाकिस्तान में प्रिस्टिन ग्रासलैंड्स और पहाड़, और इंडोनेशिया में समुद्र और संस्कृति का मज़ा लिया जा सकता है।

इन 10 डेस्टिनेशन्स में आप 50,000 रुपये में आराम से यात्रा कर सकते हैं। चाहे पास के नेपाल हों या दूर के कजाकिस्तान, हर जगह का अपना अलग अनुभव है। बस टिकट बुक करें, बैग पैक करें और निकल पड़ें।