बॉलीवुड की चुलबुली और मोहक अदाकारा जूही चावला आज 13 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी फैंस उनके करियर और अद्भुत सफलता की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं। जूही चावला न केवल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी खुद को साबित किया है। जूही का करियर 1986 में फिल्म ‘सुल्तानत’ से शुरू हुआ। हालांकि ये डेब्यू फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन 1988 में आई ‘कयामत से कयामत तक’ ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘डर’, ‘बोल राधा बोल’ और कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता।
फिल्मी दुनिया से अलग जूही चावला आज बिजनेस की दुनिया में भी मजबूत मुकाम रखती हैं। वह शाहरुख खान के साथ मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की सह-संस्थापक हैं और आईपीएल की मशहूर टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन भी हैं। इनके अलावा उनके पति जय मेहता के बिजनेस नेटवर्क का हिस्सा होने के कारण जूही की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जूही की कुल संपत्ति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार लगभग 4600 से 7790 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जूही भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं । फिल्मों के अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स जैसे पेप्सी, मैगी, केलॉग्स, कुरकुरे, बोरोप्लस और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन भी करती हैं। मुंबई और गुजरात में उनके आलीशान घर और हाई-एंड रेस्तरां उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाते हैं।
जूही चावला की लग्जरी कार कलेक्शन में Aston Martin Rapide, BMW 7-Series, Mercedes-Benz S-Class, Jaguar XJ और Porsche Cayenne शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी के दीवाने हैं। अपने करियर, बिजनेस और ब्रांड वैल्यू के जरिए जूही चावला ने साबित किया है कि अदाकारी के साथ-साथ समझदारी से किए गए निवेश और मजबूत साझेदारियों से सफलता हासिल की जा सकती है। आज उनका 58वां जन्मदिन उनके लिए और फैंस के लिए खास अवसर है, जो उनके प्रेरणादायक सफर को सेलिब्रेट करता है।









