Entertainment

रश्मिका मंदाना ने किया इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट का समर्थन, बोलीं-‘वर्क-लाइफ बैलेंस जरूरी’

दक्षिण और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “द गर्लफ्रेंड” के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे 8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। रश्मिका ने कहा कि वह अक्सर ज़रूरत से ज़्यादा काम करती हैं और यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को उतना ही काम करना चाहिए जितना उनके लिए उपयुक्त हो। रश्मिका ने कहा, “मैं चाहती हूं कि हमारी इंडस्ट्री में 9 से 6 बजे तक का फिक्स शेड्यूल हो, ताकि एक्टर्स और तकनीकी टीम दोनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रख सकें।”

यह बयान उस समय आया है जब दीपिका पादुकोण ने बच्चे के जन्म के बाद 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी और फिल्म “स्पिरिट” छोड़ दी थी, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में फिल्म “थामा” में नजर आई थीं और अब वह “द गर्लफ्रेंड” में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ “कॉकटेल 2” की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।