National

सलमान खान के बयान पर बवाल: पाकिस्तान ने बॉलीवुड स्टार को घोषित किया आतंकवादी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हालिया बयान ने पाकिस्तान और बलूचिस्तान में हलचल मचा दी है. सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में सलमान खान ने बलूचिस्तान का जिक्र पाकिस्तान से अलग करते हुए किया था. उन्होंने कहा कि “बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत कर रहा है.” इस बयान को पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने आपत्तिजनक माना और सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल सूची में डालकर आतंकवादी घोषित कर दिया है. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि अब सलमान खान के पाकिस्तान में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं, बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इस बयान से उत्साहित हैं. मीर यार बलूच ने कहा कि सलमान खान का बयान बलूचिस्तान के करोड़ों नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है और उन्होंने जो कहा, उसे कई बड़े देश भी कहने में हिचकते हैं. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे पिछड़ा प्रांत है, जबकि खनिज संसाधनों में यह बहुत समृद्ध है. सलमान खान का यह बयान ना केवल उनकी लोकप्रियता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई दिशा देता है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक बहसों को भी गर्मा गया है. पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और बलूच नेताओं की प्रशंसा इस मुद्दे को और अधिक जटिल और विवादास्पद बना रही है.