National

दिवाली पर दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को दी 9 दिन की छुट्टी, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

त्योहारों के मौके पर जहां ज्यादातर कंपनियां छुट्टी देने से कतराती हैं, वहीं दिल्ली की एक PR फर्म Elite Marque ने अपनी टीम को दिवाली पर 9 दिन की छुट्टी देकर सबको हैरान कर दिया है. कंपनी के सीईओ रजत ग्रोवर ने एक हल्के-फुल्के लेकिन दिल छू लेने वाले ईमेल में कर्मचारियों को छुट्टी के दौरान पूरी तरह ऑफिशियल काम से दूरी बनाने और परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेने का आग्रह किया.

रजत ग्रोवर ने अपने मेल में टीम से कहा कि वे देर रात तक हंसी-मजाक करें, खूब मिठाइयां खाएं और छुट्टियों का भरपूर मजा लें. इस सरप्राइज़ गिफ्ट की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है. Elite Marque की एक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर इस फैसले की सराहना की और लिखा कि असली वर्क कल्चर वहीं होता है जहां कर्मचारी की भलाई को सबसे ऊपर रखा जाए.

इतना ही नहीं, HR टीम भी इस फैसले से अनजान थी और ऐलान होते ही सब हैरान रह गए. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम “Employees First” कल्चर का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे न केवल कर्मचारियों की संतुष्टि बढ़ी है बल्कि ऑफिस के माहौल में भी पॉजिटिव एनर्जी आई है. त्योहारों पर ऐसा तोहफा वाकई कर्मचारियों के लिए किसी बोनस से कम नहीं.