Technology

फोन में क्यों होते हैं दो माइक्रोफोन?, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त हम सब का ध्यान फोन के कैमरा,बैटरी और प्रोसेसर पर होता है, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे की फोन में एक ज्यादा माइक्रोफोन क्यों होते हैं. क्या एक ही माइक्रोफोन काफी नहीं होता. आइए हम आपको बताते हैं फोन में दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं. जब आप कॉल करते हैं या वॉइस रिकॉर्डिंग करते हैं, तो सिर्फ आपकी आवाज ही नहीं, आसपास का शोर भी रिकॉर्ड होता है. अगर फोन में सिर्फ एक माइक्रोफोन हो, तो वो आपकी आवाज और शोर को मिलाकर भेजता है. इसका नतीजा? दूसरी तरफ वाले को आपकी बात साफ नहीं सुनाई देती है.

इसलिए फोन में दूसरा माइक्रोफोन दिया जाता है. इसका काम होता है सिर्फ आसपास के शोर को पकड़ना. इसके बाद फोन का प्रोसेसर दोनों आवाजों को पहचानता है और सिर्फ आपकी साफ आवाज को ही आगे भेजता है. आमतौर पर एक माइक्रोफोन फोन के निचले हिस्से में होता है जहां आप बोलते हैं. दूसरा माइक्रोफोन ऊपर की तरफ या कैमरा के पास लगाया जाता है ताकि यह बैकग्राउंड नॉइज़ को कैप्चर कर सके. अब जब भी आप फोन में दूसरा माइक्रोफोन देखें तो समझ जाइए कि ये कोई एक्स्ट्रा फीचर नहीं बल्कि आपकी आवाज़ को साफ़ और प्रोफेशनल बनाने का स्मार्ट तरीका है.